आपका स्वागत है।

शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2017

"मेरे आज़ाद शेर" भाग 'दो'


                                                                    "मेरे आज़ाद शेर" भाग 'दो'

                                               
इल्म नहीं मुझको ,उन्हें पाउँगा या नहीं
प्यार हो गया ज़िंदगी से मुझको ,उनके यादों में कहीं ,

न जाने  ये कैसी उलझन दिनों -रात रहती है, उनसे मिलने की
मिलूँ तो बढ़ने लगती हैं ,ना मिलूँ तो उलझने लगती हैं ,

आज़ तो चाय भी फ़ीकी लगने लगी है ,उनकी याद में
कड़क चाय पीने की आदत थी मुझको
फ़ीकी भी अच्छी लगने लगी है ,उनकी याद में ,

मज़लिस हुयें हैं रौशन ,बस उनकी याद में
चिराग़े रौशन करूँ कहाँ ,मौला बता, उनकी फ़रियाद में ,

महफ़िल की रौनक़ ,कभी अच्छी लगती थी वीरानों से भी
आज़ क़ब्रिस्तान की सुनीं  गलियाँ ,पसंद आने लगीं हैं मुझको ,

दरिया दिल था कभी ,दुनियां के लिये
आप क्या दाख़िल हुए ,दुनिया ही सिमट गयी है ,मेरे ही वीरानों में ,

दो -चार चिरागें  मैं भी जला लूँ ,मौला के उस चौख़ट पे
आज़ तो अपने को ही भूल बैठा ,कैसे आऊँ मालिक़ तेरे दर पे ,

आता हूँ ,फ़िर भी भरतीं हैं ,जाता हूँ फ़िर भी भरतीं हैं
आँसूं ही तो हैं ,कुछ ग़म में गिरतें हैं और कुछ ख़ुशी में ,

ख़्वाहिशें तो तब भी थीं ,जब आप न थे
आज़ भी ,बैठो हो पहलूँ में मेरे ,

तब तैरा करतीं थीं आँखों में ,सपनें बनकर
आज़ गिर आयीं हैं ,आँसूं बनकर आँखों से........


                     "एकलव्य "
              

                                
             
छाया चित्र स्रोत:https://pixabay.com 

कोई टिप्पणी नहीं: